Haryana Weather Update: मौसम ने बदला रंग, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

कैथल । जिले में मंगलवार सुबह बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ी है. किसानों का कहना था कि मौसम में बदलाव से गेहूं की फसल में नुकसान की संभावना है. जिले में कई जगहों पर गेहूं कटाई का काम जोरों पर है, ऐसे में अगर बूंदाबांदी हुई तो फसलों को नुक़सान होगा.

कृषि विज्ञान केन्द्र विशेषज्ञ रमेश चंद्र ने बताया कि मौसम (Haryana Weather Update) ने फिर से करवट ली है. आसमान में छाए हुए बादलों को देखकर अगले 24 घंटों में बारिश होने की उम्मीद है.

SAD KISAN

कटी हुई फसलों को ज्यादा नुकसान

उन किसानों को ज्यादा नुकसान हो सकता है जिन्होंने गेहूं की कटाई कर ली है और अभी थ्रेसर से दाने नहीं निकाले हैं. ऐसे में बारिश होने से गेहूं की बांधी हुई पुली भीग कर मिट्टी के सम्पर्क में आते ही अंकुरित हो जाएगी और गेहूं का दाना पूरी तरह से खराब हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

नमी से गेहूं की खरीद प्रभावित

कैथल की मंडी में गेहूं में नमी होने से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दो दिनों तक गेहूं की फसल की कटाई न करवाएं. मौसम साफ होने पर ही गेहूं की कटाई करवाएं और रात के समय कम्बाइन से गेहूं की फसल न निकलवाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.