हरियाणा के मौसम का ताजा हाल, तापमान में उतार- चढ़ाव जारी; जानें अपने जिले का अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून सीजन की शुरुआत के बाद भी बारिश का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 16 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. जहां उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है, वहीं दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में अब भी पर्याप्त बारिश का इंतजार बना हुआ है.

Barish Rain Weather Mausam

आंकड़ों के मुताबिक, इस दौराम प्रदेश में सामान्य रूप से 129.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 98.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 202.8 मिमी दर्ज हुई. वहीं, कुरुक्षेत्र में 161.1 मिमी बारिश के साथ सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई.

हरियाणा मौसम अपडेट

सिरसा सबसे सूखा जिला रहा, जहां केवल 27.5 मिमी बारिश हुई. यह सामान्य से 65 प्रतिशत कम है. आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिणी हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच भी मानसून की रफ्तार धीमी रही. इस अवधि में सामान्य 40.7 मिमी बारिश के मुकाबले केवल 25.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 36 प्रतिशत कम है.

इस दौरान यमुनानगर में 118.1 मिमी (+76%), कुरुक्षेत्र में 91.6 मिमी (+123%), पंचकूला में 73.1 मिमी (+8%) और करनाल में 70.8 मिमी (+21%) बारिश हुई. वहीं, रोहतक में केवल 0.5 मिमी (-99%), पानीपत में 3.4 मिमी (-93%), गुरुग्राम में 4.4 मिमी (-92%) तथा जींद और सिरसा में 5.7 मिमी बारिश दर्ज की गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग का नया निर्देश, HRMS डेटा सत्यापन के बिना नहीं होगी ट्रांसफर प्रक्रिया

तापमान में भी बदलाव

बारिश के बीच तापमान में भी बदलाव देखने को मिला. करनाल प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अंबाला में 34.8°C, रोहतक और चंडीगढ़ में 34.2°C, सोनीपत में 33.9°C, चरखी दादरी में 33.8°C, जींद में 33.3°C और हिसार में 33.1°C तापमान दर्ज हुआ. सिरसा में अधिकतम तापमान 30.2°C रहा. रात के तापमान की बात करें तो भिवानी 23.0°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा. नारनौल में न्यूनतम तापमान 23.5°C दर्ज किया गया. इसके अलावा चंडीगढ़ में 24.7°C, हिसार, करनाल और गुरुग्राम में 25.0°C, अंबाला में 26.4°C, रोहतक और नूंह में 26.8°C तथा सिरसा में 27.2°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.