Haryana Weather Update: 9 से 12 जुलाई हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, जानिए! मौसम विभाग का राहत भरा अपडेट

हिसार | हरियाणा राज्य के वातावरण में मौसम की बन रही तमाम परिस्थितियों से लग रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य के भीतर जबरदस्त बारिश होने जा रही है. तमाम मौसम वैज्ञानिकों का भी कहना है कि राज्य में अब बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है. पूरे जून माह में गर्मी का सामना कर चुके राज्य के लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है. राज्य के मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग हिसार द्वारा बड़ा अपडेट सामने आया है.

BARISH

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा राज्य में 8 जलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील, गर्म परन्तु नमी वाला वातावरण बने रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तरी व दक्षिण पाश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बीच-बीच में आंशिक बादल, धूल भरी हवाएँ चलने व कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है. परन्तु 9 जुलाई से मॉनसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्तिथयाँ बनने की संभावना से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 9 जुलाई रात्रि से 12 जुलाई के बीच हवायों व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना हैं.

बता दें कि बीते तीन-चार दिनों में मानसूनी टर्फ रेखा हिमालय की तलहटियों से हरियाणा राज्य के दक्षिण की ओर थोड़ी सी नीचे को आई. जिसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी व दक्षिण पाश्चिमी जिलों में धूलभरी हवायों व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं प्रीमॉनसून बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकडो के विश्लेषण से पता चलता है कि 1 जून से 5 जुलाई के बीच हरियाणा में 56.5 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य (64मिलीमीटर) से 12 प्रतिशत कम दर्ज हुई है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम आधारित कृषि सलाह

  • खरीफ फसलों, सब्जियों व फलदार पौधों में यदि आवश्यक हो तभी सिंचाई करे.
  • अगले तीन दिनों में यदि पानी उपलब्ध हो तो धान की पौध की रोपाई सुबह व सांय ही करे तथा बारिश आने पर पौध की रोपाई जारी रखे.
  • नरमा कपास व अन्य फसलों में स्प्रे करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे.
  • ग्वार बाजरा आदि फसलों की बिजाई के लिए उत्तम किस्मों के प्रमाणित बीजों का प्रबंध करे तथा खेतों को तैयार करे ताकि अच्छी बारिश होने पर बिजाई की जा सके.
  • मॉनसून की बारिश की संभावना को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त नर्सरी या विश्विद्यालय के उधान विभाग की नर्सरी से उत्तम किस्मों के फलदार पौधों को लेकर अपने खेतों में पौधे अवश्य लगाए.

 

 

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts