हरियाणा में प्रचंड गर्मी और हीटवेव का अलर्ट, 6 दिन पहले घोषित हुई स्कूलों की छुट्टियां

चंडीगढ़ | हरियाणा प्रचंड हीट वेव और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में है. राजस्थान के थार मरुस्थल की तरफ से आ रही पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं ने पूरे मैदानी इलाके को तपा दिया है. दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है जिससे सड़कों पर लॉकडाउन जैसी स्थिति महसूस हो रही है. सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों में 25 मई से छुट्टियों की घोषणा की है.

Sun Garmi Heat Nautappa

हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक जिले में दर्ज किया गया है, जो कि 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं, सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 46 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 45.7 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 45.3 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 45 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम विभाग ने राज्य में गंभीर हीट वेव की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बिजली की खपत अधिक

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम जनता को दोपहर के समय घरों के अंदर रहने की सलाह दी है. इसके साथ ही किसानों को सलाह है कि इस भयंकर गर्मी में खेतों में दवाई का छिड़काव कुछ समय के लिए टाल दे. फिलहाल, बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है. वहीं, बढ़ती गर्मी का असर बिजली की खपत पर भी पड़ रहा है. सामान्य से अधिक खपत होने के कारण बिजली घरों में दबाव बढ़ रहा है, जिसके कारण आए दिन ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्याएं आ रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

तापमान में लगातार उछाल के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है. गर्म तेज हवाओं के थपेड़ों से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आने वाले दिनों में गर्मी का यह टॉर्चर ओर बढ़ने वाला है, क्योंकि तापमान में लगातार उछाल के आसार दिखाई दे रहे है. 22 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे आसमान में केवल आंशिक बादलवाई होगी और उमस एवं गर्मी बढ़ेगी. फिलहाल, जनजीवन को गर्मी से राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.