Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से फिर बदलेगा मौसम, 7 डिग्री तक कम होगा तापमान

हिसार, Haryana Weather Update | नमी भरी हवाओं का फैलाव और वातावरण में अस्थिरता का प्रभाव पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है. वीरवार को तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चली. शुक्रवार को भी इसी प्रकार का मौसम देखने को मिलेगा. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हवाओं के परिवर्तन से मौसम की चाल बिगड़ी हुई है, जिसके असर से बारिश होगी और तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट नजर आएंगी.

barish

इससे पहले हरियाणा का हिसार शहर देशभर में गर्म शहरों के मामले में दूसरे नंबर पर रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गर्मी की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है.

रात्रि तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा

वहीं तेज गर्मी से रात्रि का तापमान भी 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 3 से 6 डिग्री अधिक रहा. चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने जानकारी दी कि नमी भरी हवाओं के फैलाव और वातावरण में अस्थिरता को लेकर ऐसा हुआ है. भारत मौसम विज्ञान ने पहले ही मौसम में बदलाव को लेकर पूर्वानुमान जारी किया था. हवाओं के परिवर्तन से ही मौसम बिगड़ गया.

12 जून से बारिश की संभावना तो 15 जून से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू

प्रदेश में आज रात फिर से हवाओं में बदलाव (पश्चिमी से पुरवाई) होने की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाओं के आने की संभावना से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 12 जून से गरज-चमक व हवाओं के साथ बारिश आने की उम्मीद है. यें प्री -मानसून की गतिविधियां 15 या 16 जून तक जारी रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

इस दौरान राज्य के तकरीबन सभी क्षेत्रों में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं उतरी हरियाणा के कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है. बारिश होने की स्थिति में आने वाले कुछ दिनों से तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.