Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना, देखें जिलों की लिस्ट

हिसार | लंबे इंतजार के बाद हरियाणा में मॉनसून का आगमन हुआ है. मंगलवार को हरियाणा के भीतर जबरदस्त मानसून बारिश हुई. जिससे राज्य के लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन कई इलाकों के लोगों के लिए मानसून की यह पहली बारिश आफत के रूप में भी बरसी. आज यानी बुधवार के मौसम को लेकर हिसार के कृषि मौसम विभाग द्वारा अल्प समय मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

barish 2

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने दोपहर 12:40 अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 3 घंटों में राज्य के कई जिलों और इलाकों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट में कुछ जिलों के नामों को भी शामिल किया गया है जिसमें अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा जिलों में व इसके आसपास के इलाके हैं.

तमाम मौसम पूर्व में रिपोर्ट और मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हरियाणा राज्य के भीतर अगले दो-तीन दिनों तक मॉनसून जबरदस्त रूप से सक्रिय रहेगा. जिससे राज्य के भीतर जबरदस्त बारिश देखने को मिलेगी.

 

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts