हरियाणा में 2 अगस्त से मानसून होगा एक्टिव, HAU ने कई जिलों में बारिश का जताया अनुमान

हिसार | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है. हालांकि 2 अगस्त से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Barish Weather Mausam

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश और गोपालपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है.

हरियाणा मौसम अपडेट

राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. इसके प्रभाव से हरियाणा में मानसूनी हवाओं का प्रवाह फिलहाल कमजोर है.

विभाग का अनुमान है कि 1 अगस्त तक प्रदेश में बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी. इसके बाद 1 अगस्त की रात से मानसूनी हवाएं उड़ीसा, बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर से हरियाणा की तरफ बढ़ेंगी. इसके असर से 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, प्रमोशन से वंचितों को मिला एक और मौका

लोगों से अपील

पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. लगातार बादल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों और आम लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और मौसम के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.