Haryana Weather Update: आज हरियाणा में भारी बारिश की संभावना, अगले 3 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश

हिसार | हरियाणा राज्य में अगस्त महीने की शुरूआत से ही मौसम परिवर्तन परंतु मॉनसून की सक्रियता के कारण अधिकतम समय बारिश नुमा बना हुआ है. प्रदेश के भीतर बारिश का यह सिलसिला अभी भी जारी है. कुछ ही देर पहले करीब 10:40 पर कृषि मौसम विज्ञान विभाग हिसार द्वारा प्रदेश में अगले कुछ घंटों में मौसम की स्थिति को लेकर अल्पायु पूर्वानुमान जारी किया गया है.

barish

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 3 घंटों में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है.

कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अपनी पूर्वानुमान रिपोर्ट में कुछ जिलों के नाम भी दिए गए हैं. जिसमें जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखीदादरी, रेवाड़ी, हिसार जिला व इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. इन जिलों में बारिश होने की अधिक संभावना है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

गौरतलब है कि अगस्त महीने के शुरुआत कृषि मौसम विभाग हिसार द्वारा प्रदेश के आगामी दिनों के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए जानकारी साझा करते हुए बताया था, बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा मानसून टर्फ का पाश्चिमी छोर उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना से हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. हालांकि 4 व 5 अगस्त को राज्य के पाश्चिमी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश परन्तु उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा हवायों व गरजचमक के साथ 6 व 7 अगस्त को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts