हरियाणा में 5 दिन बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज- चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है. आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में गरज- चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

barish

मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून से 30 जून तक हरियाणा के अलग- अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इसके बाद, प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, 26 से 27 जून तथा 29 जून से 1 जुलाई के बीच कई स्थानों पर आंधी, गरज- चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी.

हरियाणा में 5 दिन बदलेगा मौसम

बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. गरज- चमक के समय खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. किसानों और आम लोगों से मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील भी की गई है. बीते गुरुवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि, यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में खुलेंगे नए राशन डिपो, लाखों कार्ड धारकों को मिलेगा फायदा

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, अंबाला में 40.0 डिग्री, हिसार में 40.8 डिग्री, करनाल में 38.7 डिग्री और नारनौल में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

तेज हवाओं का अलर्ट

जून के अंतिम सप्ताह में भी प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है. आमतौर पर जून के अंत तक हरियाणा में अच्छी बारिश का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां धीरे- धीरे बढ़ रही हैं. अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी लेकिन बारिश के साथ बढ़ने वाली उमस परेशानी का कारण बन सकती है. विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.