चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम बदलने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे, जबकि शाम तक सोनीपत और यमुनानगर में बारिश हुई. मौसम में आए इस बदलाव के बाद कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. कुछ स्थानों पर तापमान इससे भी नीचे दर्ज किया गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 27 सितंबर के लिए प्रदेश के चार जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था. इसके अलावा 13 अन्य जिलों में भी वर्षा की संभावना जताई गई थी.
इन 4 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया. इसके अलावा कैथल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, जींद, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में भी बारिश की चेतावनी दी गई. विभाग के मुताबिक, सोमवार से भी प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा की संभावना बनी हुई है. आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा बदलने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
|
जिला |
न्यूनतम तापमान |
अधिकतम तापमान |
|---|---|---|
|
अंबाला |
24.8°C | 31.3°C |
| भिवानी | 21.5°C |
31.5°C |
|
फरीदाबाद |
23.6°C | 29.9°C |
| गुरुग्राम | 22.6°C |
29.8°C |
| हिसार | 22.3°C |
32.6°C |
|
करनाल |
22.5°C | 29.7°C |
|
कुरुक्षेत्र |
23.5°C |
29.6°C |
| पानीपत | 22.7°C |
30.1°C |
|
रोहतक |
23.2°C | 29.3°C |
| सिरसा | 24.0°C |
33.8°C |
सिरसा में अधिकतम तापमान
मौसम में बदलाव के बीच कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सिरसा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और हिसार में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रोहतक में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री, करनाल में 29.7 डिग्री और गुरुग्राम में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
