हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सूरज के तेवर लगातार तीखे हो रहे है. दिन में लू चल रही है, वही रात भी अब राहत नहीं दे रही है. मौसम विभाग ने राज्य के 9 शहरों में वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है. वही राज्य के बड़े हिस्सों में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है. मरुस्थलीय हवाओं के कारण दिन भर लू जैसे हालात बने रहे है, जिससे सड़कों पर दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में आवाजाही कम नजर आई है.

weather barish 1

भीषण गर्मी को देखते सरकार भी अलर्ट हो गई है, जिसके चलते सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों के अंदर रहे. दूसरी तरह स्कूलों में छुट्टी का समय 1 या 2 बजे है, जिससे बच्चों को लू लगने का खतरा रहता है.

हरियाणा में लू और वार्म नाइट का दोहरा अलर्ट

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल, मेवात, करनाल और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में लू और वार्म नाइट का दोहरा अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंचने की संभावना है. अब न्यूनतम तापमान ने भी पसीने छुड़ा रखे है. राज्य के करीब 9 शहरों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इसमें नूहं, चरखी दादरी, भिवानी, नारनौल, पानीपत, अंबाला और महेंद्रगढ़ जिला शामिल है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में उतरी हरियाणा BJP, मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार

आगे जानें मौसम का हालचाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, हालांकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बीच- बीच में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है लेकिन बारिश के बीच जब तापमान बढ़ेगा तो उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

25 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा. इन 6 दिनों मे हर रोज दोपहर के बाद बादल बनेंगे और कुछ जगह बारिश, गर्जना उत्पन्न होगी जिससे आंधी आने की स्थिति बनी रहेगी. इस सिस्टम का असर पूरे राजस्थान, हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के क्षेत्रों मे ज्यादा रहेगा. वहीं पंजाब के पश्चिमी जिले प्रभावित रहेगें. किसान भाईयों से अपील है अपनी फसल का प्रबंधन सही समय पर कर ले.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.