हरियाणा में 25 अप्रैल तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, जानिए किस दिन से बदलेगा मौसम; पढ़ें ताजा अपडेट यहां

चंडीगढ़ | हरियाणा में इस सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है. फिलहाल, बरसात की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है. मौसम विभाग ने 26 अप्रैल के बाद ही मौसम परिवर्तन होने की आशंका जताई है. ऐसे में फसलों की कटाई कर रहे किसानों के लिए यह राहत की खबर है. मौजूदा समय में फसलों की कटाई धड़ल्ले से चल रही है. मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में क्या कहा है आईए जानते हैं…

weather mausam dhup

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 अप्रैल तक परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान बीच- बीच में हल्के बादल आने की भी उम्मीद है. दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की आशंका है. बीच- बीच में हल्की गति से हवाएं भी चलेंगी. 26 अप्रैल के बाद मौसम में फिर से बदलाव होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

मई में पड़ेगी गर्मी

राहत की बात यह है कि अभी तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी. अप्रैल में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच गया था. फिलहाल, मई में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाएगा. मई में प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है. साथ में लू भी चलेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.