मॉनसून की एंट्री से दिल्लीवासियों को राहत, IMD की नई भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली | दक्षिण- पश्चिम मॉनसून ने आखिरकार गुरुवार को दिल्ली में दस्तक दे दी. इस बार मॉनसून सामान्य तारीख 27 जून के मुकाबले पांच दिन की देरी से राजधानी पहुंचा. एंट्री के पहले दिन शहर में हल्की बारिश ही दर्ज की गई. बता दें कि इससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र पर 4.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

Barish Mausam Rain Weather 1

शहर के अलग- अलग इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई. तुकमीरपुर में सबसे अधिक 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि छत्तरपुर में 18.5 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा, आया नगर में 5 मिलीमीटर, रिज में 3 मिलीमीटर और पूसा में 1.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

दिल्लीवासियों को राहत

बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है. इससे प्रदूषण का स्तर घटा. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बता दें कि इस साल दिल्ली में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका बनी हुई है. पूरे देश में मॉनसून की बारिश सामान्य से 33.5 प्रतिशत कम दर्ज की गई है. अगले एक सप्ताह के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है.

 बढ़ाई टेंशन

उत्तर भारत में मॉनसून ने पिछले कुछ दिनों में तेजी से रफ्तार पकड़ी है. 29 जून को मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंचने के बाद यह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से होते हुए 2 जुलाई को दिल्ली पहुंचा. अब उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान व गुजरात के बड़े हिस्से भी मॉनसून की चपेट में आ चुके हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसूनी हवाओं के मेल से उत्तर- पश्चिम भारत में इसकी गति तेज हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश; 7 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

मॉनसून सक्रिय

IMD के अनुसार, उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले 5 दिनों तक मध्य भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा. दक्षिण गुजरात, कोंकण, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में मॉनसून 28 जून को दिल्ली पहुंचा था और पूरे सीजन में 902.6 मिलीमीटर सामान्य से 40.9 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी. 2024 में मॉनसून 25 जून को पहुंचा था और पहले ही दिन 228 मिलीमीटर बारिश ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.