हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 19 जुलाई से कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अब राहत मिलने के आसार हैं. शनिवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि आने वाले दिनों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Barish Weather Mausam

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसूनी बादल एक बार फिर हरियाणा की ओर लौट आए हैं. इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है और अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

हरियाणा मौसम अपडेट

बीते दिनों बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. मौसम विभाग ने 19 जुलाई से अंबाला, यमुनानगर और करनाल में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल और फरीदाबाद में बारिश की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बढ़ी उमस और गर्मी, IMD ने 16 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

तापमान में गिरावट

मानसून के दोबारा सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को भी मौसम का ध्यान रखते हुए खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें. आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे मानसून की कमी भी काफी हद तक पूरी हो सकती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.