हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 27 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट

हिसार | हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 13 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. हालांकि मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है. दिन में तेज धूप और शाम को बारिश का सिलसिला जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 27 जुलाई से प्रदेश में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

weather barish

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान अब तक हरियाणा में सामान्य से करीब 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

हरियाणा मौसम अपडेट

पिछले कुछ दिनों से कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. इसके बाद 27 जुलाई से मानसून फिर मजबूत होगा. इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के संविदा कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट, 31 जुलाई तक पूरी करनी होंगी ये प्रक्रिया

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात (नूंह), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश की संभावना जताई है. बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ रही है, लेकिन शाम के समय बारिश होने से लोगों को राहत मिल रही है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी बारिश खरीफ फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.