हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 15 जिलों में अलर्ट; इन इलाकों में होगी तेज बारिश

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और रोहतक में मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. सोनीपत, हिसार और पानीपत में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं.

Barish Weather Mausam Badal

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून टर्फ रेखा श्री गंगानगर, रोहतक और फतेहगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. इसके प्रभाव से 5 से 7 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

हरियाणा मौसम अपडेट

शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. पंचकूला में सबसे ज्यादा 99 MM बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुग्राम में महज एक घंटे में 36 MM पानी बरसा. जलभराव के दौरान ड्यूटी से गायब मिले JE मनोज को निलंबित कर दिया गया. वहीं नेशनल हाईवे-48 पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, बारिश के दौर के दौरान दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

किसानों को बारिश थमने तक सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव रोकने तथा खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है. 8 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है.

अगस्त में सामान्य से 7% कम बारिश

अगस्त में हरियाणा में सामान्य 146.1 MM के मुकाबले 135.4 MM बारिश हुई. 1 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 283.4 MM बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 349.9 MM है. गुरुग्राम में शुक्रवार की बारिश से सेक्टर 40 में पेड़ बिजली के तारों पर गिरा, जिससे दो खंभे टूटे और दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.