आज से हरियाणा में दिखेगा नौतपा का असर, मौसम विभाग ने जताई अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | पूरा हरियाणा भीषण गर्मी से झुलस रहा है. दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिल रही है. वहीं बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिला. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की है.

Barish Mausam Rain Weather

लोगों को सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि आज से नौतपा शुरू हो रहा है, इन दिनों गर्मी अपनी चरम सीमा पर होती है. दोपहर के समय तो आसमान से मानो आग बरस रही हो, ऐसा हाल होता है इसीलिए दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. यदि जरूरी हो तो पुरे शरीर को अच्छे से कवर करके ही बाहर निकले. वही इस दौरान सूती कपड़े ज्यादा पहने.

नौतपा का वैज्ञानिक संकेत

नौतपा का तपना अच्छे मानसून का वैज्ञानिक संकेत माना जाता है. जब नौतपा में जमीन अत्यधिक गर्म हो जाती है, तो हवा ऊपर उठकर खाली स्थानी बनाती है. इस दबाव के अंतर को भरने के लिए समुद्र की ओर से नमी से भरी हवाएं तेजी से भारतीय उपमहाद्वीप की ओर आकर्षित होती है. इसका मतलब यहीं निकाला जाता है कि नौतपा जितना अधिक तपेगा, वायु का दबाव उतना ही ज्यादा होगा और मानसून उतना ही अच्छा आएगा. यदि इस दौरान 9 दिनों के बीच बारिश होती है तो इसे सामान्य भाषा में नौतपा का गलना कहते है, जिसका अर्थ है कि जमीन की गर्मी कम हो गई है.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है. आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है. इस दौरान जनजीवन को तापमान बढ़ने और आग उगलने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.28 मई को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों में 28 से 30 मई के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है. इस दौरान अधड़ और हल्की बारिश हो सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.