प्री-मानसून ने दी दस्तक, हरियाणा में इन तीन दोनों में होगी बारिश

हिसार ।  प्री-मानसून ने देश के कई हिस्सों में दस्तक देनी शुरू कर दी है, जिसके चलते मौसम (HaryanaWeather) में अचानक बदलाव देखा जा रहा है.वही हरियाणा के कई इलाकों में भी आज मौसम (Today Weather in Haryana) में बदलाव देखा गया. तपती धूप की बजाय आज हल्की बादलवाही और मौसम में ठंड महसूस की गई.

BARISH HARYANA

कई राज्यों में पंहुचा प्री -मानसून

दरअसल प्री -मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है. मध्य व पूर्व भारत के कई हिस्सों में दो दिन से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. एक पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार सीमा पर और दूसरा मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सीमा पर है. इससे पूर्वी यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी -दक्षिणी मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक में प्री-मानसून की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग का अलर्ट

हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 16-17 व 20 अप्रैल को आंशिक बादल, गरजचमक व ह्वायों के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी परन्तु बाद में मौसम खुश्क रहने की संभावना है. –हरियाणा मौसम विभाग, हिसार

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16-17 अप्रैल को दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में गरज व तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. हरियाणा में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है. अभी सभी किसान अपने अपने खेतों में फसलें निकाल रहे हैं और मंडियों में फसल बेचने के लिए कतार में हैं. लेकिन अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.