हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, किसानों की बढी चिंता

करनाल । मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से किसानों की चिंताएं भी बढ़ रही है. पांच अप्रैल के बाद फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है. 6, 7 अप्रैल को बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. बरसात की संभावना बनने से गेहूं कटाई का काम प्रभावित होने के साथ ही गेहूं की पक्की हुई फसल पर भी असर पड़ेगा.

BARISH 2

करनाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह व शाम के समय हल्की ठंड महसूस की गई. मौसम विभाग के अनुसार चार व पांच अप्रैल को मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में वृद्धि नोट की जा सकती है. न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का असर बढ़ सकता है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

गेहूं की फसल पर पड़ेगा विपरीत प्रभाव

छः व सात अप्रैल को बरसात की संभावना होने से गेहूं की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है. मंडी प्रशासन को भी गेहूं बिगने से बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौसम गेहूं की फसल के लिए बिल्कुल फायदेमंद है. अगर बरसात की संभावना बढ़ती है तो जरूर किसानों के लिए चिंता बढ़ने का काम करेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.