हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 23 जिलों में यलो वार्निंग जारी; यहां सबसे ज्यादा असर

चंडीगढ़ | हरियाणा में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. प्रदेश के 4 जिलों में सुबह बारिश दर्ज की गई जबकि मौसम विभाग ने सभी 23 जिलों के लिए आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है. सोमवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में आंधी- तूफान और बारिश का असर देखने को मिला.

Weather Barish Mausam

तेज आंधी के कारण हांसी में एक टावर गिर गया जबकि एक मकान की दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, सोनीपत और पानीपत में धूलभरी आंधी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

हरियाणा मौसम अपडेट

भिवानी के सिवानी क्षेत्र में करीब 100 मीटर ऊंचा धूल का बवंडर भी देखा गया जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. मंगलवार सुबह से सोनीपत, हिसार, महेंद्रगढ़, हांसी, कैथल, रोहतक और फतेहाबाद समेत कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 15 जून के बीच हरियाणा में प्री- मानसून गतिविधियां सामान्य से बेहतर रही हैं. इस दौरानन में प्रदेश में औसतन 20.3 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि सामान्य औसत 17.3 एमएम है. पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने से पलवल, रेवाड़ी, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

तापमान में गिरावट

बारिश और ठंडी हवाओं का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. फरीदाबाद 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा जबकि गुरुग्राम में 36.2 डिग्री और हिसार में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. हाल के दिनों में सिरसा में सबसे अधिक 19 एमएम बारिश दर्ज की गई है. दिन के साथ- साथ रात के तापमान में भी गिरावट आई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर मेहरबान हुआ मानसून, 10 जिलों में यलो अलर्ट; अगले 48 घंटे भारी बारिश का खतरा

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 से 3.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है. देर शाम और रात के समय चल रही ठंडी हवाओं ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई है.

अलग शहरों का तापमान

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
फरीदाबाद 39.2°C 29.0°C
हिसार 36.9°C 25.4°C
गुरुग्राम 36.2°C 27.8°C
रोहतक 38.8°C 25.5°C
अंबाला 38.3°C 25.0°C
भिवानी 37.6°C 26.2°C
करनाल 37.0°C 26.4°C
कुरुक्षेत्र 37.5°C 24.8°C
सिरसा 35.8°C 24.5°C
नूंह 38.0°C 26.8°C
यमुनानगर 37.2°C 23.3°C
फतेहाबाद 36.4°C 24.0°C
नारनौल 37.5°C 25.0°C
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.