हरियाणा में बारिश- आंधी का अलर्ट, इन 7 जिलों में 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा में लगातार मौसम में उतार- चढ़ाव जारी है. कभी अचानक से होने वाली गर्मी लोगों को तबाह कर रही है, तो कभी आकाश में बादल छाकर बारिश हो रही है. इससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है. इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ का असर भी लगातार देखने को मिल रहा है. पिछले 3- 4 दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी- तूफान का दौर जारी है. मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Barish Rain Weather Mausam

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कई स्थानों पर गरज- चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 जून तक प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है.

हरियाणा में आज का मौसम

लगातार हो रही बारिश और बादलों की हलचल का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है. दरअसल, जून के महीने में आमतौर पर पड़ने वाली भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार की तुलना में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जोकि नॉर्मल से करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. कुछ जिलों में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा, नारनौल में 40 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. वहीं, हिसार में 39 डिग्री, अंबाला में 37.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

7 जून तक हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 6 और 7 जून को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं, गरज- चमक और आंधी का असर भी देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. वही, बीते दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. 23 जिलों में से केवल रोहतक, भिवानी और नारनौल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

अलग- अलग शहरों का तापमान

शहर तापमान (°C) शहर तापमान (°C)
रोहतक 43.6 चंडीगढ़ 36.5
भिवानी 41.5 नूंह (मेवात) 36.5
नारनौल 40.0 करनाल 36.2
हिसार 39.0 झज्जर 36.1
अंबाला 37.3 सोनीपत 35.7
चरखी दादरी 37.3 महेंद्रगढ़ (AWS) 35.4
सिरसा 37.0 गुरुग्राम 33.7
फरीदाबाद 37.4 कैथल 34.8
पानीपत 37.1 पलवल 34.4
रोहतक (AWS) 36.8

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस (°C) में है।

किसानों को दी गई सलाह

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जून के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा. हालांकि, 11 जून के आसपास एक बार फिर आंधी- तूफान और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इसको देखते हुए दक्षिण हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है. तेज हवाओं और बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की भी अपील की गया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.