हरियाणा में 2 दिन बारिश के आसार, उत्तरी जिलों में फिर सक्रिय होगा मानसून

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. अगले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है. इसके बाद उत्तरी हरियाणा के इलाकों में मानसून की गतिविधियां थोड़ी बढ़ सकती हैं, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश भिवानी में 46.5 एमएम दर्ज हुई.

Barish Weather Mausam

करनाल में 27.5 एमएम, अंबाला में 26.7 एमएम और कैथल में 21.0 एमएम बारिश हुई. सोनीपत में 19.5 एमएम, पंचकूला में 18.5 एमएम और बालसमंद- हिसार में 15.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई.

हरियाणा मौसम अपडेट

इसके अलावा पानीपत, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम और अन्य इलाकों में भी बारिश हुई. बारिश के कारण सोनीपत समेत कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में मानसूनी हवाएं अब कमजोर पड़ रही हैं. ऐसे में आज मानसून की गतिविधियों पर कुछ ब्रेक लग सकता है. अगले दो दिनों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  कराटे में भारत का दमदार प्रदर्शन, नेपाल में खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक; एकेडमी में जश्न

रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

पिछले दिनों पंजाब और राजस्थान के आसपास बने चक्रवातीय सर्कुलेशन के कारण हरियाणा में बारिश की परिस्थितियां बनी थीं. इसके चलते कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली. बारिश और बादल छाने के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बारिश बढ़ सकती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.