Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में बारिश, देखें जिलों की लिस्ट

हिसार | जून की तपती गर्मी झेलने के बाद अब लग रहा है कि हरियाणा के लोगों को जुलाई महीने में राहत मिलने वाली है. जुलाई के शुरुआती दिनों में भी राज्य के कई जिलों में हल्की आंधी तूफान के साथ बूंदाबादी जरूर हुई लेकिन मौसम अधिकतर समय शुष्क ही रहा. जिस कारण राज्य के तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज हुई. कुछ ही समय पहले कृषि मौसम विज्ञान विभाग हिसार द्वारा मौसम पूर्वानुमान को लेकर आई सूचना राहत भरी है.

BARISH

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 घंटों में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है. कृषि मौसम विज्ञान विभाग हिसार द्वारा राज्य के परिवर्तनशील मौसम को लेकर दैनिक पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की जाती है ताकि लोगों को उनके क्षेत्रों में रहने वाली मौसम की स्थिति का अंदाजा हो.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में रौद्र रूप धारण करेगी गर्मी, इस तारीख से राहत मिलने के बनें आसार

कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अपनी पूर्वानुमान रिपोर्ट में कुछ जिलों के नाम भी दिए गए हैं. जिसमें जींद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी पानीपत, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अम्बाला, यमुनानगर जिले शामिल है. इन जिलों के आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावनाएं जताई गई है. तमाम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा राज्य में जल्द ही मानसून बारिश की संभावनाएं भी बन रही है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts