हरियाणा में बारिश का दौर पड़ा कमजोर, इन 12 जिलों में बूंदाबांदी के आसार

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और रोहतक समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग ने 24 अगस्त को हरियाणा के लिए किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है.

barish

मानसून की अक्षीय रेखा के कमजोर पड़ने के कारण आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना कम है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की और बिखरी बारिश जारी रह सकती है. आज रविवार को प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में 25 से 50 प्रतिशत स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश के आसार

दक्षिणी हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अगस्त को दक्षिण और पूर्वी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं. गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 25 प्रतिशत या उससे कम स्थानों पर बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर से खुलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का पोर्टल; तैयार रखें ये दस्तावेज

मौसम शुष्क रहने का अनुमान

इसके विपरीत हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, झज्जर और रोहतक में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 24 से 26 अगस्त तक पूरे हरियाणा के लिए ग्रीन जोन जारी किया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.