नौतपा के बीच राहत लेकर आई बारिश की बूंदें, जानें आगे कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है. कल दोपहर तक गर्मी के बाद शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ. राज्य के रेवाड़ी, सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश और जमकर ओले गिरे. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दो दिन बारिश के आसार है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

Barish Weather Mausam

हरियाणा के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज राज्य के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. इसके अलावा राज्य के मध्यम और दक्षिणी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

तापमान की ताजा अपडेट

बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को आग उगलने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य के सिरसा जिले में अभी भी तापमान 45 डिग्री चल रहा है. इसके अलावा हिसार, फतेहाबाद, रोहतक और गुरुग्राम समेत कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  BJP हरियाणा को मिला नया प्रदेशाध्यक्ष, पहली बार किसी महिला को सौंपी गई जिम्मेदारी

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा राज्य में फिलहाल मौसम ने करवट ले ली है. कल एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसके प्रभाव से राज्य में आंधी – बारिश के साथ जमकर ओले गिरे. 29 मई और 30 मई दो दिन राज्य में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 29 मई को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 30 मई को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे नौतपा का असर कम हुआ है. 2 जून को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा. इससे लोगों को आने वाले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.