भीषण गर्मी में राहत लेकर आई बारिश की बूंदें, जानें आगे कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में अचानक हुए मौसम के बदलाव से लोगों को तपतपाती गर्मी से राहत मिली है. कल सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई और दिन में कहीं- कहीं हल्की बादलवाई देखने को मिली, लेकिन रात को एकदम बूंदाबांदी शुरू हो गई. इस दौरान हिसार, सिरसा, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में भारी तूफान, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

barish 2

IMD चंडीगढ़ के अनुसार, आज सोहना, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, सांपला, समालखा, बहादुरगढ़, खरखौदा, इसराना, बापौली, महेन्द्रगढ़, कनीना, नारनौल, अटेली और नंगल चौधरी क्षेत्र में गरज- चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है.

हरियाणा में अलर्ट जारी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है. उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के कारण 29 और 30 अप्रैल को आंधी व बारिश की संभावना बन रही है. इन दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर नई अपडेट, महिलाओं को पहुंचेगी राहत

इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेगी, बादल गरजेंगे और तेज बारिश होगी. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. आज से लेकर मई के पहले सप्ताह पर मौसम में ये बदलाव जारी रहेगा.

किसानों को सलाह

किसानों को सलाह है कि मौसम के बदलते रुख को देखते हुए अभी खेतों में बिजाई का कार्य रोक दे और सिंचाई के लिए भी इंतजार करें. पशुओं को भी लू और आंधी से बचाने के लिए शेड के नीचे आसरा दें. खेतों में कीटनाशक का प्रयोग इस समय न करें. पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.