भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 11 जून से हरियाणा में बदल सकता है मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में प्री- मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग एचएयू हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से 11 जून से 15 जून के बीच हरियाणा के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Barish Rain Weather Mausam

दी गई सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को समय- समय पर जारी होने वाले आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का फैसला, सैनिकों- पूर्व सैनिकों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.