हरियाणा में मानसून का जोरदार असर, 16 जिलों में झमाझम बारिश

पानीपत | सावन के छठे दिन मंगलवार को हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आया. प्रदेश के 16 जिलों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन कई जगह जनजीवन भी प्रभावित हुआ. भारी बारिश के कारण जलभराव, जाम और हादसों की घटनाएं भी सामने आईं. पानीपत में 97 एमएम बारिश दर्ज की गई. इसके चलते जीटी रोड पर दो घंटे से अधिक समय तक लंबा जाम लगा रहा. शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया.

Barish Weather Mausam

निर्माणाधीन नाले में एक स्कूली बच्चा गिर गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित बचा लिया.

हरियाणा मौसम अपडेट

सबसे दर्दनाक हादसा कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र के गांव बड़ौंदी में हुआ. लगातार बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की पिछली दीवार धंस गई, जिससे लैंटर भरभराकर गिर पड़ा. मलबे में दबने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. अंबाला में सबसे अधिक 99.06 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई. यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज पर जलप्रवाह बढ़ने से लो फ्लड जैसी स्थिति बन गई. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, 150 नए भवन और AI से होगी पढ़ाई

लोगों से अपील

मौसम विभाग के अनुसार चार से छह अगस्त तक हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. लगातार बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने के आसार हैं. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.