दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगा तापमान, हरियाणा में हीट का असर तेज; नहीं मिलेगी राहत

चंडीगढ़ | हरियाणा में आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 12 जून तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस अवधि के दौरान दक्षिण- पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है. इस कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

Garmi Summer Health Body Hot

विभाग ने बताया कि तापमान बढ़ने के प्रभाव से बीच- बीच में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना भी बन रही है. इसके बावजूद, बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है.

हरियाणा मौसम अपडेट

रात्रि के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. यानी दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद रात का तापमान लगभग सामान्य स्तर पर बना रह सकता है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए सिंचाई और फसलों की देखभाल से जुड़े कार्यों की योजना बनाएं. वहीं, आम लोगों को भी दोपहर के समय तेज धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों की अगस्त 2026 छुट्टियों की लिस्ट जारी, जानें कब- कब रहेंगे बंद

इतने दिन रहेगा असर

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 12 जून तक प्रदेश में मौसम का रुख गर्म और शुष्क रहने की संभावना है तथा दक्षिण- पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना रहेगा. बढ़ती गर्मी के चलते प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.