हरियाणा के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है, लेकिन फिर भी गर्मी का अहसास बना हुआ है. कल दोपहर को तेज चिलचिलाती धूप में जनजीवन के पसीने छुड़ा दिए. आज सुबह से ही हिसार समेत कई जिलों में बारिश के साथ बिजली कड़क रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग ने दो से तीन दिनों तक हरियाणा राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

Barish Weather

हरियाणा के इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में आज गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज- चमक की संभावना जताई है. बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है.

11 से 14 मई तक खराब मौसम के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है. बैक – टू – बैक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने फिलहाल हीटवेव के तेवरों को ढीला कर दिया है. कल रात से मौसम में बदलाव साफ देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से 11 मई से 14 मई तक हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर में तेज बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सरकार खुद देगी लोन

किसानों को सलाह

बदलते मौसम और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के कारण मौसम विभाग ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है. किसानों को सलाह दी है कि खराब मौसम में पेड़ों और कच्चे छप्पर के नीचे शरण न ले. वहीं मौसम सामान्य होने तक खेतों में कृषि कार्य को टाल दे, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.