हरियाणा के इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

चंडीगढ़ | हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है. पिछले 2 दिनों से बादलवाही और छिट- पुट बूंदाबांदी से आमजन को भीषण गर्मी से राहत पहुंची हैं. वहीं, आज के लिए भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत और पानीपत जिलों के लिए बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. आज दोपहर बाद करनाल में ओलावृष्टि हुई है जबकि अन्य पांच जिलों में बादल छाए हुए है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं.

Barish Weather Mausam

गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा अगले 3 घंटों में कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, रोहतक, फरीदाबाद और अंबाला में धूलभरी हवाओं व गरज- चमक के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान कुछेक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना भी जताई गई है.

यह भी पढ़े -  ट्राईसिटी में जाम से राहत, NHAI की नई परियोजनाओं से घटेगा यात्रा समय; मिलेगी राहत

किसानों के लिए जारी हुई सलाह

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 30 अप्रैल के बाद 2 से 5 मई तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज- चमक, तेज हवाओं और आंधी की संभावना बनी हुई है. इस दौरान किसानों और आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तेज आंधी, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.