चंडीगढ़ | मौसम विभाग ने हरियाणा के रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में अगले 4 घंटे के अंदर तेज बरसात और आंधी तूफान की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने शाम 4 बजकर 23 मिनट पर बताया है कि रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. गर्मी से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी.
बता दें कि महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बरसात शुरू हो चुकी है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं साथ ही कई क्षेत्रों में बरसात भी देखने को मिली है. शहरी क्षेत्र में बरसात होने की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया है. अभी 1 घंटे पहले ही इतनी ज्यादा धूप थी कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. वहीं, अब लोग घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का मजा ले रहे हैं.
