हरियाणा के इन जिलों में अगले 2-3 घंटों में होगी बारिश, देखे जिलो के नाम

चंडीगढ़ | आईएमडी चंडीगढ़ ने अगले 2-3 घंटों में प्रदेश के मौसम के बारे में पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी चंडीगढ़ ने बताया कि अगले 2-3 घंटों में प्रदेश में तेज हवाएं व बारिश होने के आसार हैं. कुछ जगहों पर तूफान की संभावना भी व्यक्त की गई है.

badal weather mausam

आईएमडी चंडीगढ़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन यास की नमी भरी हवाओं व राजस्थान के उपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हरियाणा के कई जिलों फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, पलवल, मेवात फरीदाबाद, सोनीपत व गुरुग्राम में तेज आंधी व बारिश की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. इन क्षेत्रों में आने वाले 2-3 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.