हरियाणा में आंधी- बारिश का दौर शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कल पूरे दिन चुभती गर्मी के बीच शाम को मौसम सुहावना हुआ. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज- तूफान आया, जिससे कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए. बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है.

Barish Rain Weather Mausam

मौसम विभाग ने राज्य के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

हरियाणा मौसम अपडेट

हरियाणा जिसमें अंबाला, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत शामिल है, यहां येलो अलर्ट जारी रहेगा. यहां 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है. इस मौसम प्रणाली का ज्यादा असर दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों को अब WhatsApp पर मिलेगा इस बड़ी सुविधा का लाभ, एक साथ मिलेंगे कई तगड़े फायदे

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आज हरियाणा के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के कारण 28 और 29 अप्रैल को आंधी व बारिश की संभावना बन रही है. इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेगी और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. 30 अप्रैल को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.