हरियाणा के कई जिलों में बूंदाबांदी से किसान परेशान, आगे भी खराब रहेगा मौसम

चंडीगढ़ ।  प्रदेश में मौसम के अंगड़ाई लेने से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने का अनुमान है. गेहूं कटाई के सीजन में दूसरी बार मौसम में बदलाव होने से कटाई और तूड़ी बनाने का काम प्रभावित हुआ है. आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की नली नमी पकड़ जाती है, जिससे गेहूं कटाई और तूड़ी बनाने वाली मशीनें नहीं चल पातीं. किसानों को उम्मीद है कि सुबह अच्छी धूप खिलने से दोपहर बाद काम शुरू हो सकता है.

AADHI

अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर कई किवंटल गेहूं की आवक हुई है. ऐसे में मौसम में बदलाव की वजह से खुलें में पड़े गेहूं के भीगने का भी डर बना रहता है. अभी भी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर 30 लाख किवंटल से अधिक गेहूं खूले आसमान के नीचे पड़ा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

किसानों को हो सकता है नुकसान

हरियाणा में इन दिनों गेहूं कटाई के बाद खेत में बचे फसली अवशेषों से पशुओं के लिए तूड़ी बनाने का काम तेजी से चल रहा है. लेकिन मंगलवार को मौसम में बदलाव की वजह से दिन भर आसमान में बादल छाए रहे. कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आने और नमी बढ़ने पर तूड़ बनाने का काम प्रभावित हुआ है. इन दिनों में अधिक बारिश से किसानों को नुक़सान अधिक हो सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.