हरियाणा के लोगों के लिए मौसम अलर्ट, 9 जिलों में बारिश तो कई इलाकों में रहेगा शुष्क मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा के 9 जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण 18 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने के आसार हैं. इस दौरान इन जिलों में कहीं- कहीं छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Weather Barish Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

तापमान सामान्य से अधिक

प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. भिवानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा रोहतक में 38.6 डिग्री, सिरसा में 38.2 डिग्री, हिसार और फरीदाबाद में 37- 37 डिग्री, गुरुग्राम में 35.4 डिग्री, नारनौल में 36.5 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. नारनौल का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा.

उत्तरी जिलों में मिलेगी राहत

बारिश की गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के उत्तरी जिलों में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे उमस से राहत मिलने की संभावना है. वहीं, दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 15 जुलाई तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का फैसला, सभी शहरी निकायों में लागू हुआ पार्षद आपातकालीन कोष

उन्होंने बताया कि उत्तरी जिलों में कहीं- कहीं गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है. हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और वातावरण में नमी में कमी आने के भी आसार हैं.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.