हरियाणा में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओं के साथ बारिश की बनी संभावना

चंडीगढ़ | पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है. कल सुबह से ही मौसम में ठंडी हवाओं का अहसास हुआ. दोपहर के समय बादलवाई देखने को मिली. इसके बाद करीब 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं के साथ बारिश ने चढ़ते तापमान को रोक सा दिया है, जिससे आमजन को गर्मी से कुछ राहत मिली.

Barish Image

हरियाणा मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, करनाल, सोनीपत, यमुनानगर और पानीपत जिलों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. गुरुग्राम, नूहं, फरीदाबाद, पलवल समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विशेषज्ञों ने किसानों और आम जनता को सलाह दी है कि तेज आंधी, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहे.

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के बाद भीषण गर्मी और हीटवेव के तेवर ढीले पड़ गए है. बारिश और अंधड़ का सबसे बड़ा असर न्यूनतम तापमान पर पड़ा है. पिछले 24 घंटे में रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22.5 डिग्री आ गया है, जो सामान्य से 1 या 2 डिग्री कम है. दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. दिन और रात के तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है.

यह भी पढ़े -  रिजल्ट आने के बाद नहीं बदल सकते रिजर्व कैटिगरी, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

आगे जानें मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार  आज हरियाणा के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है. 1 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है. 2 मई को एक ओर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव नजर आएगा. इसके बाद, 5 मई तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.