हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ कल होगा सक्रिय, बारिश को लेकर अलर्ट जारी; फसल पर पडेगा प्रभाव

चंडीगढ़ | हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कल से मौसम बदलेगा. जिससे बूंदाबांदी के आसार हैं. दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 मार्च से 2 दिन तक हल्की बारिश की संभावना बन सकती है. किसानों के लिए राहत की बात यह है कि बरसात की संभावना नहीं दिखाई गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में दिन का तापमान 3 डिग्री बढ़ गया है.

weather barish 1

आगे ऐसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 25 मार्च तक प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है. यह बदलाव आंशिक प्रभाव के कारण देखने को मिलेगा. 24 मार्च को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही, 1- 2 स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है, जबकि हर साल सर्दी का सितम मार्च के अंत तक रहता था.

मौसम का फसल पर पडेगा प्रभाव

सरसों सहित अन्य फसलें मार्च में कटाई की स्थिति में हैं, जबकि गेहूं की बालियां अभी पक रही हैं. यदि तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच गया तो अनाज पूरी तरह तैयार नहीं हो पाएगा. इससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. तेजी से बढ़ता पारा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित होने की आशंका है.

यह भी पढ़े -  मानसून हुआ एक्टिव, हरियाणा के 16 जिलों में बारिश; जानिए आपके जिले का हाल

तापमान में हो रहा इजाफा

तापमान में लगातार उछाल आने की वजह से दिन भी गर्म हो रहा हैह. न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. सबसे अधिक तापमान नारनौल दर्ज किया गया है। वहां तापमान 37 डिग्री पहुंच चुका है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.