हरियाणा में पश्चिमी विश्वोभ हुआ सक्रिय, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. चंडीगढ़ में भी विभाग ने मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं.

weather 1

अधिकांश इलाकों में छाए हुए हैं बादल

बता दें कि मौजूदा समय में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है. पानीपत में रात भर रुक- रुक कर बारिश होती रही. इससे रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है. मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

29 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

मौसम विभाग का कहना है कि 29 मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. रात का तापमान बारिश के साथ- साथ हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने का अनुमान है. अन्य जिलों में बादल छाये रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. हालांकि, रात और दिन के तापमान में अभी भी काफी अंतर है. 29 मार्च के बाद दिन का तापमान बढ़ेगा. इसका कारण यह है कि दिन में तेज धूप और हवा नहीं चलने के कारण पारे में एक या दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.