हरियाणा में फिर होगा मौसम में बदलाव, इन दिनों में होगी बारिश

हिसार । जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे मौसम में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से वर्षा नहीं हुई है और तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन अब मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा.

BADALMOUSAMCLOUD

हरियाणा के हिसार जिले की चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में 30 अप्रैल को रात के समय, 1 मई को और 4 मई से लेकर 6 मई के बीच बादलों की गरज चमक के साथ तेज हवाओं के चलने और किसी किसी क्षेत्र में हल्की वर्षा होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

किसान भाइयों के लिए बड़ी सलाह है कि फसलों की कढ़ाई व कटाई के दौरान इस बदलते हुए मौसम का ध्यान अवश्य रखें. फसलों को मंडियों में ले जाते समय भंडारण के दौरान तिरपाल आदि की व्यवस्था अवश्य करें. गेहूं की कढ़ाई के पश्चात भूसे और तूड़ी को ढक कर रखें.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts