हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

चंडीगढ़ | हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है. हालांकि, इन दिनों आंधी- पानी ने लोगों को राहत पहुंचाई है. इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज- चमक और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है. साथ ही, कुछ जिलों के लिए ऑरेंज तो कुछ के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. गरज- चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

barish 2

सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने और मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में तापमान अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, सिरसा में 42.0 डिग्री और हिसार में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 6 जून तक हरियाणा का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा.

दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश में बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं और कहीं- कहीं बारिश हो सकता है. बता दें कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 3 जून और दूसरा 4 जून को सक्रिय हुआ है जिसका असर आने वाले कुछ दिनों तक बना रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

यहां हुई इतनी बारिश

जिला अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रोहतक 42.1 24.2
सिरसा 42.0 28.2
फरीदाबाद 40.7 27.0
हिसार 40.5 25.4
जींद 40.2 25.4
भिवानी 40.0 24.5
अंबाला 39.4 26.1
सोनीपत 39.3 25.1
चरखी दादरी 38.7 26.9
नूंह 38.6 27.0
नारनौल 38.5 24.4
झज्जर 38.3 23.8
करनाल 38.3 24.4
गुरुग्राम 38.2 22.8
रेवाड़ी 37.6 25.0
पलवल 37.1 25.1
यमुनानगर 36.2 25.6

साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं. कई स्थानों पर गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकता है. वहीं, कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च से 31 मई तक हरियाणा में 52.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य औसत 44.6 मिमी रहता है. इस समय पर राज्य में सामान्य से करीब 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.