हरियाणा में 2 दिन तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी, 5 मई की ताजा वेदर अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम पूरी तरह बदल गया है. भीषण गर्मी के बीच बारिश और ठंडी हवाओं ने मार्च महीने की याद दिला दी है. आज सुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है और कहीं-कहीं बादल छाए हुए है. पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है. मौसम विभाग चंडीगढ़ ने आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

Barish Weather

कल हिसार में हुई ओलावृष्टि

कल रात को हिसार में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली. यहां आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, किरमारा और खेदड़ एरिया में जमकर ओलावृष्टि हुई. इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद में भी तेज बारिश देखने को मिली. सबसे ज्यादा बारिश करनाल जिले में देखने को मिली. बारिश और ठंडी हवाओं के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, जिससे जनजीवन को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मई महीने में मौसम में बड़े बदलाव और उलटफेर देखने को मिलेगा. आमतौर पर मई में भीषण गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड बना लेती है और तापमान बढ़ने के साथ हीट वेव व लू का कहर देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मई में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है और आगे भी बदलाव जारी रहेगा.

यह भी पढ़े -  गन्ना किसानों की चांदी, इस विधि से खेती करने पर 5 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देगी हरियाणा सरकार

मई में 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसमें 4 पश्चिमी विक्षोभ मध्यम श्रेणी के होंगे. इसके प्रभाव से अंधड़ और तेज बारिश की गतिविधियां बार- बार देखने को मिलेगी. 4, 8, 11 और 14 मई को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा. मई महीने के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास कम होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.