कुदरत का कहर: आसमानी बिजली गिरने से 22 बकरियों की दर्दनाक मौत

यमुनानगर । हरियाणा के यमुनानगर में आसमानी बिजली आफत लेकर आई है. यहां मछरौली के ताहरपुर कलां गांव में आसमानी बिजली गिरने से 22 बकरियों की मौत हो गई. गांव निवासी फजला व यामीन ने जानकारी देते हुए बताया कि वे हर रोज की तरह दोपहर में अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के पास जंगल में लेकर गए थे. दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बुंदाबांदी के साथ बिजली गरजने लगी.

yamunanagar news 2

बरसात की वजह से सभी बकरियां एक पेड़ के नीचे इक्कठी हो गई. जिस पेड़ के नीचे बकरियां इक्कठी हुईं थीं, तभी उस पेड़ पर एक जोरदार धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी और एक ही झटके में सभी बकरियों को मौत ने अपने आगोश में ले लिया. आसमानी बिजली गिरने का धमाका इतना तेज था कि आसपास के गांवों तक उसका शोर सुनाई दिया. वहीं जिस पेड़ पर बिजली गिरी थी, वह भी बीच से दो- फाड़ हो गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

बकरी मालिकों ने बताया कि इन बकरियों के सहारे ही उनके परिवार की रोजी-रोटी चलती थी. उनके पास आमदनी का कोई दूसरा जरिया भी नहीं है जिसकी मदद से वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें. उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी आर्थिक मदद की जाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.