केंद्र सरकार की जबरदस्त योजना, SSY में करे निवेश फिर 21 साल बाद आपकी बेटी को मिलेंगे साढ़े 42 लाख रूपये

नई दिल्ली | केंद्र सरकार की तरफ से आम जनता के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है. इसी दिशा में केंद्र सरकार की तरफ से वित्त वर्ष 2023- 24 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें घोषित की गई है. सरकार की तरफ से कुछ योजनाओं की ब्याज दरें भी बढ़ाई गई है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. जिन योजनाओं की ब्याज दरों में वृद्धि की गई है उनमें सुकन्या समृद्धि योजना भी शामिल है.

Beti Ladki

इस योजना की ब्याज दरों में की गई वृद्धि

केंद्र सरकार की तरफ से इस चर्चित योजना की ब्याज दर को 7.6% से बढ़ाकर 8% कर दिया गया है. PM नरेंद्र मोदी की सरकार की तरफ से अपने पहले कार्यकाल में सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई थी. योजना के जरिए आप अपनी 10 साल तक की बेटी का खाता खुलवा सकते है. इस अकाउंट के जरिए बेटियों के भविष्य के लिए मोटी रकम जुटाई जाती है. आज की इस खबर में हम आपको जानकारी देंगे कि इस योजना में निवेश करके कैसे आप 40 लाख रुपए की मोटी रकम को अपनी बेटी के भविष्य के लिए संचित कर सकते हैं.

इस प्रकार आप भी जमा कर सकते हैं 42.84 लाख रूपये

मान लीजिए आप इस योजना के जरिए हर महीने 12.5 हजार निवेश करते हैं. इस प्रकार आप 1 साल में 1.5 लाख रूपये तक का निवेश करेंगे. सुकन्या समृद्धि अकाउंट की मैच्योरिटी 15 सालों की होती है. अगर आप 15 साल तक डेढ़ लाख रुपए के हिसाब से पैसे निवेश करते हैं तो आपका कुल निवेश 22.5 लाख रुपए हो जाएगा. इस निवेश पर आपको 8% की दर से कुल 19.98 लाख रुपये ब्याज के रूप में दिया जाएगा. इस प्रकार 15 साल के बाद जैसे ही इस योजना की मैच्योरिटी पूरी हो जाएगी, आपके पास 42.48 लाख रुपए की रकम इकट्ठी हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: साउथ दिल्ली से अलविदा होगा ट्रैफिक जाम, 1471 करोड़ रुपए से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

इसका मतलब यह है कि 15 सालों के बाद आप अपनी बेटी के पढ़ाई से लेकर उसकी शादी तक का खर्च भी आसानी से उठा पाएंगे. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कुछ खास परिस्थितियों में मैच्योरिटी रकम का 50% पैसा भी निकाला जा सकता है. वहीँ, बेटिया की उम्र 21 साल होने तक पैसे निकालने की सुविधा है. आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत आप डेढ़ लाख रुपए टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि इस योजना की ब्याज दर में तिमाही आधार पर बदलाव किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.