हरियाणा में प्राइवेट अस्पतालों की हड़ताल खत्म, आज से आयुष्मान कार्ड पर मिलेगा मुफ्त इलाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और प्रदेश सरकार के बीच आयुष्मान योजना के तहत बकाया 500 करोड़ रुपए के भुगतान को लेकर हुई बैठक में सहमति बन गई है. इस बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसके बाद IMA ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है.

Hospital Doctor

लंबे समय से पेंडिंग थी राशि

IMA के राज्य प्रधान डॉ महावीर जैन ने बताया कि प्रदेश भर के करीब 650 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज करते हैं, लेकिन अप्रैल से अगस्त तक लगभग 500 करोड़ रुपए का बकाया राशि का अब तक भुगतान नहीं हुआ था. मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों ने 7 अगस्त से आयुष्मान कार्ड पर फ्री इलाज की सुविधा को बंद करने का फैसला लिया था. उन्होंने बताया कि अब तक सिर्फ मार्च महीने तक का भुगतान हुआ है और अप्रैल से अगस्त महीने तक की राशि पेंडिंग हैं. बैठक में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई थी, जिसमें सरकार के साथ सहमति बन गई है.

IMA के जनरल सेक्रेटरी डॉ धीरेन्द्र सोनी ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व एसीएस स्वास्थ्य विभाग सुधीर राजपाल ने आयुष्मान योजना के तहत समय पर अस्पतालों की पेमेंट राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया है. पेमेंट 30 दिन से ज्यादा लेट नही होगी. यदि लेट होती है तो तुरंत उन्हें सूचित करें, पेमेंट जारी कर दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

हड़ताल खत्म करने का फैसला

डॉ. धीरेन्द्र सोनी ने बताया कि बकाया भुगतान को लेकर आयुष्मान कार्ड पर प्राइवेट अस्पतालों ने 7 अगस्त से निशुल्क इलाज बंद किया हुआ था, लेकिन अब मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि 26 अगस्त से आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा फिर से शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.