हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी, NCR के शहरों में फ्लैट्स की चाबियां सौंपेगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा में गरीबों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने बिल्डरों को 15 फीसदी फ्लैट गरीबों को देने के निर्देश दिए है. अब तक बिल्डर जितने भी फ्लैट बना चुके है और जिनको हैंडओवर नहीं किया गया. उन्हें भी गरीबों को उचित रेट पर उपलब्ध कराना होगा. हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की ओर से सभी बिल्डरों से इससे संबंधित जानकारी हासिल कर ली है.

House Ghar Flat

साढ़े 6 हजार लोगों को मिलेगी फ्लैट की चाबी

हाऊसिंग फॉर ऑल विभाग की ओर से इस योजना के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. इस योजना के तहत सीएम नायब सैनी लगभग साढ़े 6 हजार फ्लैटों की चाबी गरीबों को देने वाले है. बता दें कि पहले भी सरकार द्वारा सोनीपत में करीब 509 फ्लैटों की चाबी गरीबों को दी जा चुकी है, लेकिन फ्लैट के लिए शर्त यह है कि जो भी इन फ्लैट को लेंगे, उनको यह लिखित शपथ देना होगा कि वे न तो इन फ्लैट को सेल करेंगे और न ही किराए पर देंगे. पोर्टल खोलने से पहले इनके रिकॉर्ड चेक किए जाएंगे ताकि केवल योग्य लोगों को ही इन फ्लैट का फायदा मिल सके.

यह भी पढ़े -  जाम से परेशान शहरों के लिए हरियाणा सरकार का प्लान, इन 5 जगहों पर बनेगी रिंग रोड- बाईपास

ऐसे करें आवेदन

यह योजना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से जारी की गई है. इसके अंतर्गत हर फ्लैट 200 स्क्वेयर फीट का होगा और हर फ्लैट की कीमत डेढ़ लाख रुपए होगी. बता दें कि फ्लैट के वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए होगी. इसके अलावा आवेदन के लिए 10 हजार फीस भी देनी होगी.

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों ने 2003 में आवेदन किया था, उनमें से भी योग्य लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराएं जाएंगे. इस योजना के तहत जहां का व्यक्ति होगा, उसे वही फ्लैट उपलब्ध होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.