चंडीगढ़ | हरियाणा में विद्यार्थियों से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि चिराग योजना के तहत जो छात्र दाखिले नहीं ले पाएं थे, उनके लिए शिक्षा विभाग द्वारा चैंकिंग पोर्टल दोबारा खोला जा रहा है ताकि योग्य छात्रों को दुबारा मौका मिल सके. इस योजना के द्वारा सरकार का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूल में पढ़ने का अवसर प्रदान करना है और इसका खर्चा सरकार स्वयं उठाती है. इसीलिए शिक्षा विभाग द्वारा यह पोर्टल 23 से 30 जनवरी तक दोबारा खोला जाएगा.
छात्र अपलोड करें जरूरी डॉक्यूमेंट
शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए है कि पोर्टल खुलने के दौरान योग्य छात्र अपनी मार्कशीट व अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें, ताकि एडमिशन प्रक्रिया में किसी तरह की देरी ना हो. दरअसल, 10वीं कक्षा के परिणाम 15 जून को घोषित हुआ था और दाखिले की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी जिसके कारण काफी छात्रा दाखिला नहीं ले सके.
लगभग 276 स्कूल रहे अयोग्य
ऐसे छात्र जिन्होंने 15 जुलाई तक 11वीं में एडमिशन ले लिया, लेकिन दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाएं, उनके लिए शिक्षा विभाग ने एक अवसर प्रदान किया है. सभी योग्य छात्र पोर्टल खुलने के दौरान डॉक्यूमेंट अपलोड करे. इसके अलावा विभाग ने 276 निजी स्कूलों को अयोग्य घोषित किया है क्योंकि इन स्कूलों ने अपनी मान्यता से जुड़े पूरे डॉक्यूमेंट पोर्टल पर अपलोड नहीं किए.
