Post Office KVP Scheme: मात्र 123 महीनों मे पैसे हो जाएंगे डबल, बैंक एफडी के जितना मिलेगा ब्याज

नई दिल्ली, Post Office KVP Scheme | जब भी निवेश करने की बात आती है तो निवेशकों के मन में सबसे पहले एफडी का ही जिक्र आता है. एक तरफ जहां एफडी में निवेश करना काफी सुरक्षित होता है, वही इस पर निवेशकों को काफी बढ़िया ब्याज दरे भी ऑफर की जाती है. पिछले कुछ समय में ब्याज दर बढ़ने की वजह से भी निवेशकों का रुझान इस और बढा है. बैंकों के साथ पोस्ट ऑफिस भी एफडी योजनाएं ऑफर करते हैं. पोस्ट ऑफिस की योजनाएं सरकारी होती है, जिस वजह से लोगों का इस पर भरोसा भी अधिक होता है.

POST OFFICE

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 123 महीनों में पैसे डबल

ऐसे में यदि आप भी नई FD कराने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास एक बेहतरीन विकल्प है. मौजूदा समय में ब्याज दरें भी बढ़ी हुई है. आज की इस खबर में हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही स्कीम के बारे में जानकारी देंगे, जिसमें 123 महीनों में पैसा डबल हो जाएगा. किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) पोस्ट ऑफिस की ओर से चलाई जाने वाली एक लोकप्रिय एफडी स्कीम है. हाल ही में सरकार की तरफ से किसान विकास पत्र पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा किया गया है. जिससे अब इस एफडी योजना में 123 महीने यानी 10 साल 3 महीने में ही पैसा डबल हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

इस प्रकार करना होगा निवेश

18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है. इसके अलावा, कोई भी अभिभावक नाबालिक के आधार पर केवीपी करवा सकता है. केवीपी में आप न्यूनतम हजार रुपए का निवेश कर सकते हैं, वही अधिकतम निवेश के लिए कोई भी सीमा नहीं है. बता दें कि केवीपी में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत आयकर में छूट दी जाती है.

आरबीआई की तरफ से पिछले कुछ महीनों में ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद बैंकों के द्वारा भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया गया. सरकार ने तीसरी तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को 0.30% तक बढ़ा दिया. इस बढ़ोतरी में केवीपी पर दी जाने वाली ब्याज को 0.1% बढ़ाकर 7% कर दिया गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.