किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं पशुपालक, 3 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा के किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा सरकार ने किसानों को गाय, भैंस, भेड़, बकरी के रख- रखाव के लिए पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब 3 लाख रुपए तक का ऋण देने का निर्णय लिया है. इसमें सलाना 7% ब्याज दर पर बैंक से ऋण मिलेगा. इस योजना का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है.

Cow and Buffalo

बिना गारंटी के मिलेगा ऋण

जिला उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसान अपने पशुओं की रखरखाव और देखभाल के लिए होने वाले खर्च के लिए पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकते है. उन्होंने बताया कि किसी भी पशुपालक को 1.60 लाख रुपए तक का ऋण बिना किसी गारंटी के दिया जाएगा, जबकि इससे अधिक राशि के लिए बैंक के नियमानुसार जमानत आवश्यक होगी. समय पर ऋण चुकाने पर केंद्र सरकार द्वारा 3% ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा, जिससे प्रभावी दर घटकर 4% रह जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

पशुपालकों से अपील है कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा या पशु चिकित्सा केंद्र में संपर्क करके योजना का लाभ उठाए. आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पशु का बीमा एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सहित जमा करवाना अनिवार्य है. इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की वित्तीय सहायता मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.