बिना OTP के नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, एक नवंबर से लागू होगा नया नियम

नई दिल्ली | आने वाले दिनों में एलपीजी सिलेंडर (LPG) बिना ओटीपी के नहीं मिल पायेगा, क्योंकि नियमों में संशोधन हो रहा है. अब आपके घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का तरीका पहले की तरह नहीं है. आने वाली एक नवंबर से डिलीवरी प्रक्रिया में बदलाव होने वाला है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, चोरी रोकने और सच्चे उपभोक्ता की पहचान के लिए तेल कंपनियां नया एलपीजी सिलेंडर का नया डिलीवरी सिस्टम तैयार करने वाली हैं.

Gas Cylinder

इस नए सिस्टम को DAC का नाम दिया जा रहा है जिसका अर्थ होगा डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड. किन्तु अभी के लिए यह केवल 100 स्मार्ट सिटी में ही लागू होगा. इसके पश्चात, यह सिस्टम अन्य शहरों में लागू होगा. जयपुर में इस पायलट प्रोजेक्ट पहले से काम चल रहा है. सिर्फ़ बुकिंग करा लेने से इस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा. उस कोड को जब तक आप डिलीवरी देने वाले व्यक्ति को कोड नहीं दिखाएंगे, उस समय तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

अगर किसी कस्टमर का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है. उस स्थिति में डिलीवरी ब्वाय के पास के ऐप होगा, जिसके तहत वह रियल टाइम आपका नंबर अपडेट करवा सकता है. उसके पश्चात् कोड जनरेट हो जाएगा परन्तु इस नए सिस्टम से उन कस्टमर्स के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी, जिनका पता व मोबाइल नंबर गलत हैं. दस्तावजों के गलत होने की वजह से उन लोगों की सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक भी लगाई जा सकती है. जल्द ही, यह सिस्टम आपके शहरों में भी आ सकता है. अतः सभी लोग इस दौरान अपने निवास स्थान का पता एवं चालू मोबाईल नंबर रजिस्टर करवाते समय कोई गलती न करें.